3 नवंबर 2017 - 03:52
ईराक़ी चुनाव में हश्दुश्शअबी कोई भूमिका नहीं निभाएगीः प्रधानमंत्री हैदरअल एबादी

उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने इतिहास रचते हुए देश से आतंकियों को भगा दिया है, एवं अब सीरिया बॉर्डर तक पूरे क्षेत्र में कार्यवाई की जाएगी

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने समाचार पत्र इंडिपेंडेंट को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि इराक़ी सेना ने ज़ायोनी आतंकी संगठन दाइश का सफ़ाया कर दिया है,उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने इतिहास रचते हुए देश से आतंकियों को भगा दिया है, एवं अब सीरिया बॉर्डर तक पूरे क्षेत्र में कार्यवाई की जाएगी। हैदरअल एबादी ने क़ुर्द संकट के बारे में बात करते हुए कहा कि बग़दाद कुर्दिस्तान की स्वायत्तता भंग करने के बारे में विचार कर रहा है।कुर्द पेशमर्गा के बारे में उन्होंने कहा कि या तो यह बल इराक़ी सेना का ही एक अंग बन जाएगा या एक छोटी स्थानीय टुकड़ी के रूप में अपनी गतिविधियां जारी रख सकता है। प्रधानमंत्री हैदरअल एबादी ने हश्दुश्शअबी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक स्वयंसेवी बाल है एवं इराकी चुनाव में इसकी कोई भूमिका नहीं है।

बग़दाद कुर्दिस्तान